एसडीजेएम के रिकॉर्ड रूम में आग
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह एसडीजेएम के रिकॉर्ड रूम से धुआं निकलते देखा गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल किशोर यादव ने शनिवार को बताया कि रिकॉर्ड रूम में आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि कमरे की खिड़की भी टूटी हुई पाई गई।
यादव ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है तथा घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications