अफगानिस्तान में अब तक 17 आस्ट्रेलियाई सैनिक मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उरुजगान प्रांत के चोरा घाटी में शनिवार तड़के हुए विस्फोट में 23 वर्षीय सैनिक की मौत हो गई। इसके अलावा एक सैनिक घायल हो गया।
अफगानिस्तान में मारे गए एक अन्य सेना के जवान के अंतिम संस्कार में गिलार्ड शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में मारे गए आस्ट्रेलियाई सैनिकों की संख्या की घोषणा की। पिछले हफ्ते भी एक जवान की मौत हो गई थी।
उन्होंने कहा कि इन मौतों की वजह से सरकार अपने नीति में बदलाव नहीं करेगी। गिलार्ड ने कहा,"जिन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है आज वही आस्ट्रेलियाई अफगानिस्तान में मिशन जारी रखने की बात कह रहे हैं।"
गिलार्ड ने कहा, "हम आतंकवादियों के गढ़ वाले अफगानिस्तान में अपने मिशन को जारी रखेंगे।"
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि आस्ट्रेलिया को हो रहे लगातार नुकसान को देखकर देशवासी हमारी दृढ़ता को समझ सकेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications