कृषि के लिए संसाधनों की कमी नहीं : प्रणब
कोलकाता, 10 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि देश के पूर्वी हिस्सों में हरित क्रांति के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है और इसके लिए 400 करोड़ रुपये सुरक्षित रखे गए हैं।
पूर्वी क्षेत्र में हरित क्रांति पर आयोजित एक कार्यशाला में मुखर्जी ने कहा, "संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि प्रत्येक किसान को समय पर इस योजना का लाभ मिले ताकि खरीफ मौसम से पहले वे अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।"
उन्होंने कहा सूखे जैसी आपदाओं से निपटने के लिए भविष्य के लिए खाद्य का भंडारण सुनिश्चित करने की जरूरत है।
मुखर्जी ने कहा, "टिकाऊ कृषि विकास से समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।"
छह राज्यों बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2010-11 में धन आवंटित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications