फारुक ने चिदंबरम से भेंट की
नई दिल्ली में राज्य के आधिकारिक अतिथि गृह में मौजूद अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने मदद की गुजारिश की है ताकि उमर जम्मू एवं कश्मीर के मौजूदा हालात से निपट सकें।
विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कथित रूप से कई लोगों की मौत हो जाने की वजह से कश्मीर घाटी में कई दिनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी वजह से घाटी में कर्फ्यू लगाया गया है।
बाद में फारुख अब्दुल्ला श्रीनगर रवाना हो गए जहां उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications