नक्सली हमले में 18 जवानों की मौत

सलमान रावी
बीबीसी संवाददाता, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने सीआरपीएफ़ के जवानों के एक दल पर घात लगाकर हमला किया है जिसमें कम से कम 18 जवानों की मौत हुई है और 15 अन्य घायल हुए हैं.
घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है.
घायलों को नारायणपुर और जगदलपुर अस्पतालों में लाया गया है.
हालांकि राज्य प्रशासन की ओर से अभी इस विषय में कोई सूचना नहीं दी गई है.
ख़बरों के अनुसार सीआरपीएफ़ की 39वीं बटालियन के कुछ जवान छुट्टी पर जा रहे थे.
इन जवानों को लेकर एक 'रोड ओपनिंग पार्टी' जा रही थी.
सीआरपीएफ़ के अधिकारियों के अनुसार नारायणपुर से ओरछा की ओर जाने वाली सड़क में ढोड़ई गाँव के पास नक्सलियों ने इस सीआरपीएफ़ के इस दल पर घात लगाकर हमला किया.
अधिकारियों का कहना है कि दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद कम से कम 18 नक्सलियों के मारे जाने की ख़बरें हैं.
पता चला है कि 15 जवान घायल हुए हैं.
गंभीर रुप से घायल चार जवानों को हेलिकॉप्टर से जगदलपुर अस्पताल लाया गया है, शेष घायलों को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है.












Click it and Unblock the Notifications