बीजिंग। चीन के गुइझोऊ प्रांत में मूसलाधार बारिश के बाद हुई भूस्खलन की घटना में 38 परिवारों के लगभग 107 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनके बचने की संभावना बेहद कम है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह घटना गुआनलिंग काउंटी के गैंगवू इलाके के दाजहई गांव की है। आनशुन सिटी के मेयर लुओ निंग ने बताया, "मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना बेहद कम है।"
अधिकारियों ने कहा कि सोमवार शाम बारिश होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य बाधित हुआ। बचाव कार्य में 600 से अधिक सैनिक और स्थानीय बचावकर्मी जुटे हुए हैं।