पाकिस्तान की पनाह मे ओसामा
वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसी (सीआईए) का मानना है कि अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा है।
समाचार चैनल एबीसी से बातचीत में सीआईए के निदेशक लियोन पेनेटा ने कहा, "ओसामा बिन लादेन अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाकों में छिपा है। इसमें कोई शक नहीं कि उसके आसपास भारी सुरक्षा रहती है।"
पढ़ें: दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा भगोड़ा दाऊद
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में फिलहाल अलकायदा के 50 से 100 आतंकवादी हैं और ये विशेष रूप से कंधार में हैं। सीआईए प्रमुख ने माना कि लादेन के बारे में ठोस खुफिया जानकारी मिले एक साल से ज्यादा का समय बीत गया।
पेनेटा ने कहा कि कबायली इलाकों में प्रशासन की अक्षमता, मादक पदार्थो की तस्करी और तालिबान आतंकवाद बड़ी चुनौतियां हैं। इन्हीं वजहों से अलकायदा को सुरक्षित पनाहगार मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications