मप्र में सड़क हादसा, 9 मरे
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निकट हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं भी हैं। हादसे में घायल 10 लोगों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात करोंद गांव के कुछ लोग सलकनपुर मंदिर से दर्शन कर ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी मंडीदीप के करीब एक डंपर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार महिलाओं सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई। ऑटो चालक व उसके सहायक की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें: ट्रेन के शौचालय में विदेशी नागरिक का शव मिला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डंपर की टक्कर से दो ऑटो क्षति ग्रस्त हुए हैं। हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है जबकि चालक फरार है।












Click it and Unblock the Notifications