ट्रेन के शौचालय में विदेशी नागरिक का शव मिला

पढ़ें: ई-टिकट पर कॉलेज परिचय पत्र, पासबुक भी मान्य
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को मंगला एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच का शौचालय काफी देर तक नहीं खुला, तब गाड़ी को बुरहानपुर स्टेशन पर रोक कर शौचालय को खोला गया। शौचालय में स्वीडन नागरिक लिण्डबर्ग मूर्छित अवस्था में पाए गए।
डॉक्टरों के द्वारा लिण्डबर्ग की जांच करने पर पता चला की उनकी मौत हो चुकी थी। लिण्डबर्ग की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications