सरयू नदी में डूबी नाव, 15 लापता
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार को सरयू नदी में एक नाव के पलट जाने से उसमें सवार तकरीबन 15 लोग लापता हो गए। यह हादसा एकघरा गांव के घाट पर मंगलवार को दोपहर बाद हुआ।
जिलाधिकारी के मुताबिक गोताखोरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक नाव का प्रयोग लोगों को लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल 15 लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन अब तक कई लोग गुमशुदा हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नाव में तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications