यूपी के मथुरा में टकराए ट्रक, 4 की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को दो ट्रकों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना आज उस समय हुई जब जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
रिफाइनरी थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई। सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक ट्रक का चालक और खलासी घटना के बाद मौके से फरार हो गए। दुर्घटना का शिकार टक्कर मारने वाले ट्रक में सवार लोग हुए हैं। खड़े वाले ट्रक से किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है क्योंकि हादसे के समय उसमें कोई सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि मरने वालों में तीन राजस्थान और एक आगरा का निवासी था।












Click it and Unblock the Notifications