Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिस्र में 3,500 साल पुराने शहर के अवशेष मिले

काहिरा, 21 जून (आईएएनएस)। मिस्र में पुरातत्वविदों ने नील नदी डेल्टा के पूर्वोत्तर हिस्से में 3,500 साल पुराने एक शहर के जमीन में दफन अवशेष खोज निकाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आस्ट्रियाई पुरातत्वविदों ने तेल अल-दाबा में खोजे गए अवशेष अवारिस के हो सकते हैं। अवारिस 1664 ईसापूर्व से 1569 ईसापूर्व तक मिस्र पर शासन करने वाले हिकसूस शासकों की राजधानी हुआ करती थी।

इस बीच मिस्र के जानेमाने पुरातत्व विशेषज्ञ और 'सुप्रीम कौंसिल ऑफ एंटीक्वि टीस' के महासचिव जाही हवास का कहना है कि राडार इमेजिंग से भूमिगत शहर की गलियों, मकानों और मंदिरों की रूपरेखा और शहरी नियोजन की पूरी झलक मिलती है।

आस्ट्रियन टीम के प्रमुख आयरीन मुलेर ने कहा कि नील नदी की एक सहायक नदी इस शहर से होकर गुजरती थी। इस शहर के अलावा दो टापूओं, एक बंदरगाह और विभिन्न आकारों के कूएं भी मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+