चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 175 हुई
बीजिंग, 21 जून (आईएएनएस)। चीन के दक्षिणी हिस्से के 10 क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 175 हो गई जबकि 107 लोग अब तक लापता हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि बाढ़ से 2.51 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और 144,000 मकान ढह गए।
बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित प्रांतों में जियांक्शी, फुजियान, हुनान तथा गुआंक्शी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications