आजमगढ़ में अस्पताल से कैदी फरार
हत्या के प्रयास सहित कई अन्य मामलों में निरुद्ध कैदी मनोज कुमार उर्फ छेदी (35) सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया। उसकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी लगाए गए थे।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी. एस. श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि क्षयरोग से पीड़ित होने के कारण छेदी को 18 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें फरार कैदी की तलाश कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक छेदी दिसम्बर 07 से ही आजमगढ़ जिला जेल में बंद था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications