चीन में बाढ़, 132 मरे

चीन में बाढ़, 132 मरे

दक्षिणी चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से 132 लोगों की मौत हो गई है और 86 लोग लापता हैं. चीन के मौसम विभाग नेशनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर ने और तेज़ बरसात होने की भविष्यवाणी की है.

तक़रीबन आठ लाख लोगों को उनके निवास स्थान से हटा लिया गया है. इलाक़े में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है.

भारी बारिश से जलाशय नष्ट हो चुके हैं और सड़कों को भारी नुक़सान पहुंचा है. लाखों लोगों को पीने के लिए पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

गुआंगडोंग प्रांत की पर्ल नदी सहित दर्जनों नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक़ बाढ़ से 68,000 घर नष्ट हो चुके हैं और पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक की फ़सल प्रभावित हुई है.

बदलता मौसम

हाल ही में चीन के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में आया सूखा पिछले एक शताब्दी में यहां की सबसे बड़ी आपदा थी. इसके बाद मई महीने से चीन में आई बरसात ने लोगों के जीवन को और भी मुश्किल बना दिया है.

नेशनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर ने अपनी वेबसाइट में जारी बयान में कहा, "बारिश की तीव्रता तो बढ़ी ही है, साथ ही इसका दायरा भी बढ़ गया है."

इसकी भविष्यवाणी में कहा गया है, "झेजियांग, फ़ूजियान, जियांगसी, हेनान, गुआंगसी के अलावा दक्षिणी चीन के अन्य हिस्सों में 100 से 180 मिलीमीटर बारिश होगी. जबकि देश के बाक़ी हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश होगी."

चीन के सरकारी टीनी चैनल पर मकानों के छत से बचाव कार्य करते हुए सैनिकों की तस्वीरों का प्रसारण किया गया है. इन तस्वीरों में जलमग्न खेत और सड़कों पर लोगों के कमर तक पानी के दृश्य देखे जा सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+