किर्गिस्तान हिंसा में बाहरी लोगों का हाथ : करिमोव
ताशकंद, 19 जून (आईएएनएस)। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव का कहना है कि दक्षिणी किर्गिस्तान में भड़की हिंसा के पीछे बाहरी तत्वों का हाथ है। इन झड़पों में करीब 200 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार करिमोव ने कहा कि इस हिंसा के लिए उज्बेक या किर्गिज को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि इन विध्वंसकारी गतिविधियों की साजिश और इंतजाम देश के बाहर किया गया।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस झड़पों में 191 लोग मारे गए थे, 2000 घायल हो गए थे।
करिमोव ने हिंसा के बाद हुई जवाबी कार्रवाइयों पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि इससे कभी भी अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications