नीतीश ने गुजरात की सहायता राशि लौटाई (लीड-1)
एक सप्ताह पहले ही नीतीश ने गुजरात को पैसा लौटाने की धमकी दी थी। यही नहीं, विज्ञापन विवाद की वजह से ही नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को दिया जाने वाला रात्रिभोज रद्द कर दिया था।
पटना स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बिहार सरकार ने गुजरात को सहायता राशि लौटा दी है। इस राशि का इस्तेमाल नहीं किया गया था।
राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री दीवेश चंद ठाकुर ने कहा कि गुजरात की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई मदद का ढ़िढोरा पीटे जाने की वजह से राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।
जनता दल (युनाइटेड) के प्रवक्ता शिवानंद तिवारी ने भी एक समाचार चैनल से बातचीत में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "एक एजेंडे के तहत हमारा नुकसान किया गया है। हमारी वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुस्लिम मत मिले। बिहार में हमारी वजह से ही भाजपा है।"
पिछले दिनों पटना में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान स्थानीय अखबारों में एक विज्ञापन छपा था जिसमें नीतीश कुमार और मोदी की तस्वीर एक साथ छपी थी। इस विज्ञापन में इस बात का भी जिक्र था कि वर्ष 2008 में कोसी बाढ़ आपदा के समय गुजरात ने बिहार को पांच करोड़ रुपये की मदद की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications