महाप्रबंधक सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो को मिली शिकायत जांच में सही पाई गई है। इसके मुताबिक वर्ष 2007 में मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मुरैना में पदस्थापना के दौरान तत्कालीन महाप्रबंधक हेमंत खरे सहित अन्य अधिकारियों ने अपने पदीय कर्तव्यों के विपरीत आरोपी निर्माण कंपनियों से सांठगांठ कर फर्जी कार्य का सत्यापन किया और भुगतान कर दिया।
शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर ब्यूरो के थाने में तत्कालीन महाप्रबंधक सहित चार अधिकारियों व तीन निर्माण कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications