यूपी में पकड़े गए कछुए के तस्कर, 3 गिरफ्तार
इलाहाबाद।उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पुलिस ने बिहार के तीन वन्य जीव तस्करों को भारी संख्या में कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के फूलपुर इलाके में पुलिस ने मंगलवार देर शाम सुरेंद्र, संतोष और संतू (40 से 45 वर्ष) को 60 कछुओं के साथ धर दबोचा। जब्त कछुओं में कुछ दुर्लभ भारतीय टेंट प्रजाति के हैं। तीनों उन्हें लेकर पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में थे।
पढ़े : सिनेमा जगत को
फूलपुर थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों तस्कर बिहार से सासाराम जिले के निवासी हैं और वहीं के एक गिरोह के लिए पिछले कई वर्षो से काम कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से कछुए पकड़कर उन्हें कोलकाता और अन्य राज्यों(बिहार, उड़ीसा) में बेचते थे।
पुलिस के मुताबिक कछुओं के अलावा ये दूसरे वन्यजीवों (तेंदुआ, मोर, आदि) के मांस और खाल की भी तस्करी करते हैं। अवस्थी ने बताया कि बरामद कछुए इलाहाबाद की विभिन्न झीलों से पकड़े गये थे। उनमें से कुछ जिंदा थे, जिन्हें वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications