नशे में धुत प्रिंसिपल ने 9 बच्चों को बुरी तरह पीटा
यह घटना लखीमपुर जिले स्थित बोरदेओरी के गुरदेव मिडिल इंगलिश स्कूल में शनिवार को हुई। घटना के बाद से प्रिंसिपल चंद्रेश्वर मिरी बरुआ फरार है। बच्चों की पिटाई के इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार ने प्रिंसिपल को कठोर दंड देने की चेतावनी दी है।
भारत में टीचर को अच्छी सैलरी नहीं मिलती : आमिर खान
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने पत्रकारों से कहा, "हम बच्चों को शारीरिक दंड देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। किसी भी शिक्षक को छात्रों की पिटाई के लिए रॉड या बेंत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रिंसिपल कथित तौर पर नशे में था, जब उसने कक्षा में एक सवाल का जवाब नहीं देने पर छात्रों की पिटाई कर दी।
छात्रों की जांच के बाद चिकित्सक अतुल खौंड ने बताया, "छात्रों को जब अस्पताल लाया गया, तब उनके शरीर पर स्पष्ट निशान थे, क्योंकि उनकी पिटाई बेंत से की गई थी।" शिक्षा विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।













Click it and Unblock the Notifications