66 साल की महिला ने जन्मे 3 बच्चे
हिसार। हरियाणा में 66 साल की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। भतेरी देवी चण्डीगढ़ से तीन सौ किलोमीटर दूर रोहतक जिले के सररोद गांव की रहने वाली है। उसका पति 64 वर्षीय देवा सिंह भी इस उम्र में पिता बनकर बेहद खुश है। शादी के 44 साल बाद मां बनने में असफल इस महिला ने तीनों बच्चों को जान पर खेल तक जन्म दिया।
महिला का नाम भतेरी देवी है। भतेरी देवी ने 29 मई को नेशनल फर्टिलिटी सेंटर में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक के जरिए तीन बच्चों को जन्म दिया था। तीन बच्चों में से दो लड़के और एक लड़की है। भतेरी के तीनों बच्चों में से एक का वजन 1.2 किलोग्राम, दूसरे का 1.1 और तीसरे का 800 ग्राम है। बच्चों का वजन काफी कम है इसलिए उन्हे आईसीयू में रखा गया है।
भतेरी की देख-भाल कर रहे अनुराग बिश्नोई ने बताया, "रोहतक जिले के एक सरकारी अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र के अनुसार भतेरी देवी का जन्म रोहतक के मदीना गांव में 1944 को हुआ था। जन्म का यह सबूत प्रामाणिक है, इसलिए कहा जा सकता है कि एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली यह विश्व की सबसे अधिक उम्र की महिला है।" इस घटना से ये भी साबित हो गया कि 60 साल के बाद भी महिला बच्चे को जन्म दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications