'एंडरसन के लिए राज्य सरकार ने उपलब्ध कराया था विमान'

अली ने बताया कि वारेन एंडरसन को भोपाल से दिल्ली भगाने के लिए राज्य सरकार ने विमान उपलब्ध कराया था। इसके अलावा एंडरसन को उसे हवाई अड्डे तक सरकारी वाहन से सरकारी अधिकारी ही छोड़ने आए थे। अली ने कहा कि एंडरसन को दिल्ली ले जाने के आदेश तत्कालीन मुख्यमंत्री की ओर से मिला था।
अली ने पत्रकारों के सामने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय कार्यालय में तैनात अधिकारी आरसी सौंधी ने उन्हें विमान तैयार रखने को कहा था। इतना ही नहीं राज्य के दो अधिकारी तत्कालीन कलेक्टर मोती सिंह और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक स्वराज पुरी वारेन एंडरसन को छोड़ने सरकारी गाड़ी से हवाई अड्डे आए थे।
उल्लेखनीय है कि भोपाल के तत्कालीन जिला अधिकारी मोती सिंह ने बुधवार को तत्कालीन मुख्य सचिव ब्रह्म स्वरूप के निर्देश पर एंडरसन को छोड़ने का खुलासा करने किया था। अली के बयान ने इस बात की पुष्टि की है कि एंडरसन को भगाने में राज्य सरकार की भूमिका अहम रही है। उस समय प्रदेश में अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications