पाक सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम : कयानी
इस्लामाबाद, 9 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी का कहना है कि उनके देश की सेना आत्मविश्वास से भरपूर है और वह किसी भी तरह की पारंपरिक या नवीन चुनौती से निपटने में सक्षम है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार कयानी ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक, प्रशासनिक और सैन्य रणनीतियों का तालमेल दीर्घकालिक शांति और स्थायित्व का माहौल तैयार करेगा।
कयानी क्वे टा में कमांड एंड स्टॉफ कॉलेज के अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
सेनाप्रमुख ने कहा कि अंतिम रूप से अवाम की इच्छा और समर्थन ही निर्णायक है। महत्वपूर्ण यह है कि पाकिस्तान की सेना के प्रयासों को राष्ट्र का समर्थन हासिल है।
कयानी ने कहा कि सेना को मौजूदा संसाधनों के दायरे में आधुनिक और उत्कृष्ट साजोसामान से लैस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications