एनएससी: बचत का सुरक्षित विकल्प
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) डाक विभाग के द्वारा जारी प्रमाण पत्र हैं, यह देश के सभी डाकघर काउंटर पर उपलब्ध हैं. यह योजना विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों, व्यापारी और अन्य वेतनभोगी के लिए बनाया गया है. यह निवेशक के लिए एक दीर्घकालिक बचत और सुरक्षित विकल्प है.
पढ़ें: रीकरिंग डिपॉजिट- आसान बनाए बचत
नॅशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट आपको गारंटी रिटर्न देने के साथ साथ आयकर बचत में भी फदेमंद साबित होता है. यह स्कीम बड़ों के साथ छोटे बच्चों को भी फायदा देती है। छह साल के इस निवेश में 8 फीसदी अद्धवार्षिक की दर से ब्याज मिलता है। ये सर्टिफिकेट आप अपने या अपने बच्चों के नाम पर ले सकते हैं। इसे दो लोग एक साथ भी ले सकते हैं।
यह सर्टिफिकेट 100, 500, 1000, 5,000 या 10,000 रुपये के मूल्य वर्ग में उपलब्ध है। इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से कैश के अलावा चैक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए लिया जा सकता है। नॅशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट मे आप एक साथ अपने धन को छह साल के लिए फिक्स कर सकते हैं. छह साल के उपरांत आपके द्वारा जमा की गई रकम ब्याज के साथ वापस मिलती है.
यह भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करे
किसी विशेष परिस्थिति को छोडकर इसमें आप अपने धन को छह साल पूरे होने से पहले नही निकल सकते हैं. यह उन लोगों के लिए विशेष फयेदेमन्द साबित होता है, जो एक सुरक्षित निवेश के साथ-साथ बेहतर रिटर्न और टैक्स में राहत की उम्मीद करते हैं.
उदाहरण: अगर आज आप 10000 रुपए नॅशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में जमा करते हैं तो, छह साल बाद आपके 16010 रुपए प्राप्त होगा.
विशेष फायदे:
-न्यूनतम 100 रुपए, अधिकतम की कोई सीमा नही.
-आप अपनी जमा राशि पर लोन भी ले सकते हैं.
-किसी भी डाकघर से कैश के अलावा चैक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए ले सकते हैं.
-राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र डाकघर के माध्यम से किसी दूसरे बयक्ति के नाम से हस्तांतरित कर सकते हैं.
-खो जाने अथवा चोरी हो जाने या नष्ट हो जाने की स्थिति में आप मामूली शुल्क का भुगतान करके संबंधित पोस्ट ऑफिस द्वारा डुप्लिकेट प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं.
-नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है.












Click it and Unblock the Notifications