रीकरिंग डिपॉजिट- आसान बनाए बचत

रीकरिंग डिपॉजिट राष्ट्रीय, प्राइवेट बैंक या डाकघर में खोला जा सकता है। इसमे न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम 1 लाख रुपए हर महीने जमा कर सकते हैं। इसमे जमा करने की न्यूनतम अवधि 6 महीने और अधिकतम 10 साल की होती हे, जिस राशि पर आपके 6.5 से 11 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है।
खाता कौन खोल सकता है
कोई भी व्यक्ति जो दिवालिया न हो, अकेले अथवा संयुक्त रूप से यह खाता खोल सकता है। अवयस्क द्वारा यह खाता खोला जा सकता है एवं इसका परिचालन नैसर्गिक अभिभावक अथवा स्वयं अवश्यक द्वारा किया जा सकता है, यदि वह 10 वर्ष से बड़ा है। खाता संयुक्त रूप से भी खोला जा सकता है। इसमें आप किसी का नॉमिनेशन भी कर सकते हैं। यह सुविधा लगभग सभी बैंक देते हैं।
आयकर से राहत नहीं
रीकरिंग डिपॉजिट ऐसा बचत खाता है, जिसमें धन तो तेजी से बढ़ता है, लेकिन आयकर में छूट नहीं मिलती। यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष फयदेमंद साबित होती है, जिनकी मासिक आमदनी कम होती है, और वे बिना किसी जोखिम के अपने निवेश पर एक अच्छे रिटर्न की उमिद करते हैं।
ऑनलाइन अकाउंट
रीकरिंग डिपॉजिट खाता आप इंटरनेट के माध्यम से भी खोल सकते हैं। यह सुविधा सभी वो बैंक देते हैं, जो नेट बैंकिंग पर काम कर रहे हैं।
कितना लाभ देता है रीकरिंग डिपॉजिट
यह तथ्य हम उदाहरण के रूप में आपको समझाते हैं। मान लीजिए राहुल शर्मा एक साल तक 1000 रूपए हर महीने रीकरिंग में जमा करते हैं। तो किस ब्याज दर पर उन्हें कितना धन मिलेगा यह हम नीचे दी गई सूची में बता रहे हैं-
मूलधन दर ब्याज कुल प्राप्ति
1000x12=12000 6.5 431 12431
1000x12=12000 7 465 12465
1000x12=12000 8 532 12532
1000x12=12000 9 601 12601
1000x12=12000 10 670 12670
ध्यान रहे आज की छोटी-छोटी बचत कल आपके बड़े से बड़े सपनों को साकार कर सकती है।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications