दिल्ली में 1 जुलाई तक मानसून देगा दस्तक
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मनानिदेशक अजित त्यागी ने कहा कि हालांकि अरब सागर में उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान 'फेट' से प्रभावित होकर मानसून के दक्षिण भारत की तरफ बढ़ने में देरी हो सकती है।
उन्होंने कहा," 'फेट' कमजोर पड़ चुका है और कराची होते हुए यह ओमान की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात से प्रभावित होने की वजह से दक्षिण भारत में इसे पहुंचने में दो तीन दिन की देरी हो सकती है, लेकिन यह केरल और कर्नाटक में बना हुआ है।"
त्यागी ने कहा कि मानसून के रविवार से उत्तर की तरफ बढ़ने के आसार हैं।
उन्होंने कहा,"मानसून 10-11 जून को मुंबई पहुंचने से पहले पूर्वोत्तर के राज्यों में दस्तक दे देगा। मानसून की गतिविधि अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है।"
महानिदेशक ने बताया,"आने वाले हफ्तों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मानसून के 28 जून से जुलाई के शुरू तक पूरे देश में फैल जाने की संभावना है।"
उन्होंने बताय कि मौसम अनुमान के संकेतों से लगता है कि मानसून उठ चुका है और इसके उत्तर भारत की ओर बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications