उड़ीसा में गर्मी से अब तक 37 मौतें
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि संभलपुर में उच्चतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरगढ़, हीराकुंड, भबानीपटना, तितलागढ़ और झारसुगुडा में तापमान क्रमश: 46, 46.6, 46, 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भुवनेश्वर में हालांकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
राज्य राहत नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लू की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मार्च से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications