12 वर्षीय किशोर ने की छोटे भाई की हत्या
घटना जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के हसुवापुर गांव की है, जहां मंगलवार को 12 वर्षीय रमेश (काल्पनिक नाम) ने घर से थोड़ी दूर पर एक बाग में खेल-खेल में हुई बहस के बाद छोटे भाई गणेश (काल्पनिक नाम) (10) को गला दबाकर मार डाला और शव को पत्तों से ढककर घर चला आया।
जिले के पुलिस अधीक्षक नवनीत राणा ने गुरुवार को संवादाताओं को बताया कि जब मंगलवार शाम को गणेश घर नहीं लौटा तो घरवालों ने पुलिस को सूचित कर उसे खोजना शुरू किया। इस दौरान रमेश से जब भी उसके बारे में पूछा जाता तो वह कुछ भी पता होने से साफ इंकार कर देता। दो दिन की खोजबीन के बाद गुरुवार को घर के निकट एक बाग से उसका शव बरामद किया गया।
शव मिलने के बाद जब रमेश से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल करते हुए कहा कि दोनों में झ्झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में आकर गणेश का गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।
राणा ने कहा कि रमेश को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications