लेफ्टिनेंट जनरल पर छेड़छाड़ के आरोपों की जांच
भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना के तकनीकी सचिव की पत्नी ने सेना की इंजीनियरिंग शाखा के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. नंदा पर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।
अधिकारी ने कहा कि सेना नंदा के खिलाफ इस शिकायत की जांच कर रही है लेकिन इस मामले में कई संदिग्ध पहलू भी हैं।
अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यदि यह शिकायत सही पाई जाती है तो प्रमुख (भारतीय सेना) के इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि नंदा ने अभी अपना पक्ष नहीं रखा है फिलहाल वे इंजीनियरिंग प्रमुख के पद पर बने हुए हैं।
नंदा की सेवानिवृत्ति में एक साल बाकी है, इससे पहले वे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक रह चुके हैं।
शिकायत दर्ज होने के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख वी. के. सिंह की पत्नी भारती सिंह भी पीड़ित के साथ मौजूद थीं। भारती सिंह आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष हैं।
तकनीकी सचिव फिलहाल भोपाल में पदस्थ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications