झारखण्ड में लगा राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली। शिबू सोरेन के इस्तीफे और उसके बाद प्रदेश के प्रमुख दलों भाजपा औऱ कांग्रेस द्वारा सरकार गठन के प्रयास से हाथ खड़े करने के बाद मंगलवार को झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह कैबिनेट समिति की बैठक में झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी गई और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया।

राज्यों की खबरें पढ़ने के क्लिक करें

राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक ने राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद सोमवार को अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी दी थी। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से बातचीत कर सरकार गठन की संभावनाएं तलाशी थी।

मगर सरकार गठन की संभावनाओं को क्षीण देखने के बाद राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी। भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद सोरेन ने रविवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी पार्टी सरकार गठित करने को इच्छुक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+