उत्तर प्रदेश: बारतियों को बस ने कुचला, 15 की मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक रोडवेज बस से कुचलकर दो बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित गोमाडीह गांव के पास हुई।
गांव में सोमवार देर रात बारात की द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अंबेडकरनगर डिपो की रोडवेज बस ने अनियंत्रति होकर वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दस लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि घायलों में तीन को वाराणसी स्थानांतरित किया गया है जबकि अन्य आठ का उपचार स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से फरार रोडवेज बस के चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।













Click it and Unblock the Notifications