घरेलू जल परिवहन को विस्तृत रूप देगा भारत : मनमोहन

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार देश में जल परिवहन की सुविधाओं के विस्तार हेतु दृढ़ संकल्पित है।

गुजरात के सौराष्ट्र में पीपावाव जलपोत कारखाने को राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि जहाज निर्माण उद्योग देश के आर्थिक विकास में बहुपक्षीय योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा, "सरकार जलपोत कारखानों के निर्माण के लिए लगातार सहयोग दे रही है। मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रीय निर्माण प्रतिस्पर्धा परिषद, जहाजरानी मंत्रालय के सहयोग से इस बहुउपयोगी क्षेत्र में तेज विकास के अवसर तैयार करेगा।"

उन्होंने कहा, "हमारा इरादा घरेलू जल परिवहन को वृहद रूप से विस्तृत करने का है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि भारत की क्षमता विश्व के एक बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरने की है।

उन्होंने कहा कि यदि भारत को एक बड़ा व्यापारिक केंद्र बनना है तो हमें जल परिवहन, जहाज निर्माण और बंदरगाहों के प्रबंधन को अपनी विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण स्थान देना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के सौराष्ट्र में पीपावाव जलपोत कारखाना देश के आधुनिक पोत कारखानों में से एक है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां मौजूद आधुनिक सुविधाएं देश में गुणवत्तापरक कार्य का एक मानक पेश करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+