पटना के पेट्रोल पंप में भीषण आग
पुलिस के अनुसार दोपहर अचानक बोरिंग रोड चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। पुलिस ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में तत्काल लगा दिया गया है। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications