बिहार में ट्रक से कुचलकर 4 मरे
पुलिस के अनुसार बरई टोला के समीप मदन भगत के पुत्र के बारात की विदाई के बाद कुछ महिलाएं सोमवार की रात को अपने-अपने घर लौट रही थीं तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने औरतों और बच्चों को कुचल दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
नगर थाना के प्रभारी अंजनी कुमार ने मंगलवार को बताया, "इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications