गूगल ने ब्रिटेन के वाईफाई नेटवर्क का नक्शा बनाया
स्ट्रीट व्यू कारों ने देश के लगभग हर घर की तस्वीरें ली हैं। इस तरह से प्राप्त जानकारी को गूगल के डाटाबेस में डाल दिया गया है।
गूगल मैप में प्रयुक्त इन आंकड़ों को सेलफोन और आईफोन के जरिए लोगों की मदद करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इससे किसी खास इलाके से जुड़ी विभिन्न जानकारियां जैसे रेस्तरां, सिनेमा और दुकानों की जानकारी मिल सकेगी।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक गूगल की यह परियोजना इस महीने की शुरुआत में जर्मनी में हुई एक जांच से पहले तक गुप्त थी। इस जांच में गूगल पर दबाव बनाया गया था कि वह स्वीकार करे कि उसने गलती से असुरक्षित वायरलेस नेटवर्क के जरिए ईमेल और अन्य आंकड़े डाउनलोड कर लिए थे।
गूगल की दलील है कि अन्य कंपनियां जैसे स्काईहूक वायरलेस पहले ही सभी नेटवकर्स का नक्शा तैयार कर चुकी है।
गूगल ने दुनियाभर में स्ट्रीट व्यू कारों के इस्तेमाल की योजना टाल दी है जबकि ब्रिटेन में उसका काम पूरा हो चुका है।
गूगल ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने इसके लिए डेटा संरक्षण अधिकारियों की इजाजत नहीं ली थी क्योंकि उसे इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई थी।
गोपनीयता प्रचारक इसे नियमों के टूटने की तरह देख रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications