दक्षिण में भाजपा की पहली सरकार के 2 साल पूरे

बेंगलुरू, 30 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार ने रविवार को दो वर्षो का कार्यकाल पूरा कर लिया। इन दो वर्षो के दौरान कठिन दौर से गुजरे मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने उम्मीद जताई है कि उनका शेष बचा कार्यकाल अच्छे से गुजरेगा।

येदियुरप्पा ने 30 मई 2008 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके कार्यकाल का दूसरा वर्ष बहुत ही कठिन रहा। ताकतवर रेड्डी बंधुओं ने जहां उनकी नाम में दम किया वहीं उन्हें अपनी चहेती शोभा करंदलजे को मंत्रिमंडल से बाहर करना पड़ा।

इस दौरान पहली बार वृहद बेंगलुरू महानगर पालिका के चुनाव में पहली बार भाजपा को सत्ता मिली। भाजपा ने 112 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं कांग्रेस 64 सीटों पर सिमट कर रह गई।

अपने कार्यकाल का शेष बचा समय अच्छे से गुजरने की आशा किए मुख्यमंत्री इन दिनों ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बैठक में राज्य में 200,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+