रहमान मलिक के भाई के अपहरण का प्रयास विफल
इस्लामाबाद, 30 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अपहर्ताओं ने शनिवार रात को आंतरिक मंत्री रहमान मलिक के भाई को अगवा करने का प्रयास किया लेकिन उनका यह प्रयास विफल साबित हुआ। घटना के बाद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए शहर में गहन तलाशी अभियान चलाया।
डॉन न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि लैंड क्रूजर कार में सवार अपहरणकर्ताओं ने मलिक के भाई का उस समय पीछा किया जब वह मिनिस्टर्स एंक्लेव से बाहर निकल रहे थे। मारगाला रोड पर पुलिस की मौजूदगी देख अपहरणकर्ता फरार हो गए।
इस घटना के बाद पुलिस ने शहर में गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने सचिवालय थाने में 3 अज्ञात संदिग्ध लोगों के खिलाफ धारा 345 और 511 के तहत मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications