लद्दाख में सैनिकों ने 11 बच्चों को बचाया
उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमांड की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लेह जिले के नुबरा घाटी में तुरतुक के समीप हुए भूस्खलन के तुरंत बाद ही सैनिकों ने कार्रवाई कर आर्मी गुडविल स्कूल के 11 बच्चों को बचा लिया।
खराब मौसम होने के बावजूद सेना के तीन हेलीकॉप्टर की मदद से गंभीर रूप से घायल आठ बच्चों को नुबरा घाटी के हुंडेर में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेना के चिकित्सक ने 6 वर्षीय फैजुल्लाह और दस वर्षीय शमीम का ऑपरेशन किया। इन बच्चों की हालत अब स्थिर है और इन्हें सैन्य चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
इस हादसे में घायल हुए तीन छात्रों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से लेह ले जाया गया जिनमें से दो को दिल्ली सैन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications