दक्षिण कोरिया से युद्ध के लिए तैयार उत्तर कोरिया
पढ़ें - खबरों की ताजातरीन पेशकश
दक्षिण कोरिया के अखबार इकोनामिक डेली ने मंगलवार को कहा कि एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने पिछले सप्ताह राष्ट्रीय टेलीविजन पर किम का आदेश पढ़ा। दक्षिण कोरिया ने कहा कि एक जांच में पता चला है कि उत्तर कोरिया की गोलाबारी के कारण 26 मार्च को जहाज डूब गया। इस घटना में दक्षिण कोरिया के 46 नाविक मारे गए थे।
इसके बाद ही किम का आदेश जारी हुआ। इसमें कहा गया कि किम युद्ध नहीं चाहते लेकिन दक्षिण कोरिया के किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली मियुंग बक ने सोमवार को व्यापार प्रतिबंधों की घोषणा के साथ कहा कि सियोल चाहता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के उकसावे पर चर्चा करे। अमेरिका ने भी इस मांग का समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने भी प्योंगयांग के कार्य को सर्वाधिक गंभीर उकसावे की कार्रवाई करार देते हुए सुरक्षा परिषद के उपायों के समर्थन का संकेत दिया था।













Click it and Unblock the Notifications