चिमनी ढहने में एनबीसीसी के खिलाफ मामला दर्ज (लीड-1)
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने आईएएनएस को बताया कि चिमनी निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने और लापरवाही बरतने के आरोप में निर्माणदायी संस्था एनबीसीसी के खिलाफ यूपीपीसीएल की तरफ से झांसी के बड़गांव थाने में मामला दर्ज कराया गया।
सहगल ने कहा कि राहत व बचाव दल द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है। सेना से भी इस काम में मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
झांसी स्थित विद्युत संयंत्र की चिमनी सोमवार दोपहर ढह गई थी, जिसकी चपेट में आकर तीन मजदूर घायल हो गए थे।
झ्
झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी. के .दोहरे ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घायलों में दो को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। एक का उपचार चल रहा है। दोहरे ने कहा कि चिमनी का मलबा हटाने में अभी कई घंटे का समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications