महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का बढ़ना मतलब भरोसे का घटना!
इस ताजे शोध को अंजाम देने वाले वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ गया, उनकी चेहरे की भाव-भंगिमा संदेहात्मक हो गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार इस शोध को नीदरलैंड के यूट्रेच्ट विश्वविद्यालय में अंजाम दिया गया। इस शोध का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर जैक वान होंक ने बताया कि यह शोध 24 महिलाओं को पर किया गया, जिनकी उम्र 20 वर्ष के आसपास थी।
वैज्ञानिकों की ओर से जारी बयान में कहा गया, "हमारे नतीजे में साफ था कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का परस्पर विश्वास पर असर पड़ता है। इसका प्रभाव व्यावहारिक होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications