वित्तीय सुधारों पर अंतिम वोटिंग

वित्तीय सुधारों पर अंतिम वोटिंग
अमरीका के सीनेट ने वित्तीय सुधार प्रस्तावों पर चल रही बहस को ख़त्म करने के पक्ष में मतदान किया है जिसके बाद अब इस पर अंतिम वोटिंग हो सकेगी.

राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बिल को काफ़ी अहमियत दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि 30 के दशक में आई आर्थिक मंदी के बाद से ये वित्तीय प्रणाली में सबसे बड़ा फेरबदल होगा. ओबामा ने कहा कि अब अमरीकी लोगों को वॉल स्ट्रीट की ग़लतियों के लिए कभी खामियाज़ा नहीं भुगतना पड़ेगा. उनका कहना था कि बैंकरों ने इस बिल को रोकने की काफ़ी कोशिश की पर सफल नहीं हो सके.

राष्ट्रपति ने कहा, “आर्थिक जगत ने वित्तीय निगरानी से संबंधित सुधारों को रोकने की कोशिश की- उन्होंने लॉबिंग करने वालों का सहारा लिया और लाखों डॉलर के विज्ञापन दिए. लेकिन आज ये कोशिशें नाकाम हो गई हैं."

बड़ा फेरबदल

अगर ये बिल पारित हो जाता है तो बैंकिंग जगत पर निगरानी और कड़ी हो जाएगी. इसका विरोध करने वाले कहते हैं कि इससे बैंकों के मुनाफ़े में कमी आएगी. इस बिल में रिपब्लिकन पार्टी के लोग बाधा डालते रहे हैं जो कुछ बदलाव करवाने में सफल रहे. अब बिल को पारित करने के लिए सीनेट में गुरुवार को देर शाम या शुक्रवार को वोटिंग हो सकती है.

बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के दो सदस्यों की मदद से रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने बिल पर वोटिंग नहीं होने दी थी पर गुरुवार को इस बिल पर बहस बंद करने का प्रस्ताव 60-40 से पारित हो गया. वॉल स्ट्रीट के वित्तीय कामकाजों पर निगरानी रखने को लेकर आम लोगों में काफ़ी समर्थन है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+