घट गया मायापुरी का विकिरण स्तर: ग्रीनपीस
पर्यावरण से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
संगठन ने कहा कि पिछले सप्ताह के मुकाबले विकिरण के स्तर में काफी कमी आई है। ग्रीनपीस के एक प्रवक्ता ने कहा, "विकिरण का स्तर कम हुआ है लेकिन यह सामान्य नहीं है। सामान्य स्तर पर लाने के लिए विस्तृत हैंडलिंग, परीक्षण और पुन:परीक्षण की जरूरत है। हमें स्थिति के बारे में चर्चा करने की जरूरत है।"
उल्लेखनीय है कि संगठन ग्रीनपीस ने सरकार के दावे की समीक्षा के लिए 14 मई को कबाड़ बाजार का सर्वेक्षण किया गया था। सरकार ने दावा किया था कि मायापुरी में विकिरण का स्तर सामान्य हो चुका है। सर्वेक्षण के बाद ग्रीनपीस ने 6 जगहों पर विकिरण का स्तर सामान्य से अधिक बताया था। संगठन ने कहा था कि इनमें से दो स्थानों पर विकिरण का स्तर सामान्य से 5000 गुना अधिक है।
इसके बाद से परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) और नरोरा परमाणु विद्युत केंद्र का एक दल मायापुरी में हुए विकिरण के स्तर को दूर करने में जुटा हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications