लालगढ़ में नक्सली हमला, 4 जवान शहीद

राज्य के पश्चिमी मिदनापुर जिले का लालगढ़ नक्सली गतिविधियों का केंद्र माना जाता है। नक्सलियों ने लालगढ़ में जगह-जगह बिछायी गयी बारूदी सुरंग में धमाका कर गश्त पर जा रहे जवानों के एक वाहन को उड़ा दिया। इस हमले में छार जवान शहीद हुए हैं जबकि दो जवान घायल हुए हैं।
नक्सलियों की मांग
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने देशी-विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा पांचों राज्यों में किये जा रहे जमीन अधिग्रहण के विरोध में इस बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों ने 18 मई को छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में बंद का आह्वान किया था। बंद के चलते प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा कदम उठाते हुए कई ट्रेनों के रूट बदलने के साथ-कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया। जिससे बड़े स्तर पर लोग प्रभावित हुए।
रोको ऑपरेशन ग्रीनहंट
मालूम हो कि माओवादियों या नक्सलियों की गतिविधि में आयी इस तेजी को ऑपरेशन ग्रीनहंट का जवाब माना जा रहा है। नक्सलियों के नेता किशनजी ने एक बांग्ला चैनल को दिये गए अपने साक्षात्कार में कहा है कि जब तक ऑपरेशन ग्रीनहंट के बहाने की जा रही कमजोरों की हत्या रोकी नहीं जायगी तब कर सरकार को नक्सलियों से जवाब मिलते रहेंगे। ऑपरेशन ग्रीनहंट नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलियों के समूल विनाश के लिए चलाया जा रहा एक अभियान है। इस अभियान का नेतृत्व गृहमंत्री पी चिदंबरम कर रहे हैं। यह अभियान राज्य सरकारों के सहयोग से अर्ध सैनिक सुरक्षा बलों और पुलिस के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications