नक्सलियों के खिलाफ वायुसेना का इस्तेमाल सही नहीं : दिग्विजय

माओवादियों से संबंधित अन्य खबरें पढ़ें
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह का यह बयान उस समय आया है जबकि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के दूसरे हमले के बाद गृह मंत्री पी चिदंबरम ने नक्सलियों के खिलाफ हवाई अभियान की वकालत की है। दिग्विजय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में पर्याप्त अर्ध सैनिक बल भेजे हैं लेकिन इन सबके बावजूद राज्य सरकार नक्सली हमलों से निपटने में पूरी तरह से असफल रही है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नक्सलियों की मांगों पर गौर करने के बाद ही सरकार को उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने का निर्णय लेना चाहिए। सिंह ने कहा कि सरकार को संविधान के तहत ऐसी रणनीति बनानी चाहिए जिससे कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications