दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर आग, कोई हताहत नहीं (लीड-1)
दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक सुबह 10.10 बजे यह दुर्घटना हुई। नियंत्रण केंद्र के एक एयर कंडीशनर में आग लगने से यह दुर्घटना हुई।
अग्निशमन सेवा के दो कर्मचारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम का कहना है कि इस दुर्घटना से स्टेशन पर यात्री व रेल सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications