पाकिस्तान में विस्फोट, बच्चों सहित 12 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान कस्बे के बाहरी इलाके में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया।
शहर के मुख्य सरकारी अस्पताल के प्रमुख किबला खान मेहसूद ने कहा, "अस्पताल में 12 शव पहुंचे हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मियों, तीन बच्चों और एक महिला का शव है।" उन्होंने कहा कि 10 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें भी कुछ पुलिसकर्मी हैं।
शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद इकबाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई है।
पुलिस ने कहा कि विस्फोट सड़क के किनारे हुआ जबकि स्थानीय नागरिक प्रशासन का दावा है कि विस्फोटकों से लदी एक कार ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications