हिरन की गोली मार कर हत्या
जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के औलीना के जंगलों में सोमवार शाम एक हिरन मृत पाया गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित कुमार के मुताबिक मारी गई मादा हिरन पांडा प्रजाति की है। हिरन की पीठ पर गोलियों के निशान थे।
औरंगाबाद थाना-प्रभारी अवनीश दीक्षित ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वन अधिकारियों की तरफ से देर रात रजवाना गांव के अकरम और लियाकत नाम के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दोनों युवक फिलहाल फरार हैं।
दीक्षित ने कहा ग्रामीणों से पता चला है कि दोनों आरोपी विगत कुछ सालों से वन्य जीवों के खालों की तस्करी में लिप्त थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जी रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications