अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 20 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता सेना (आईएसएएफ) के वाहनों को भी इस हमले में निशाना बनाया गया।
विस्फोट पश्चिमी काबुल में संसद भवन के समीप हुआ, जहां अन्य सरकारी इमारते हैं।
आईएसएएफ ने कहा कि पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना की जांच होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications