संप्रग सरकार से 44 प्रतिशत लोग निराश
इस सर्वेक्षण में देश भर के 34,277 लोगों से राय ली गई है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि इसमें से 44 प्रतिशत लोग महसूस करते हैं कि वे बदतर स्थिति में हैं। जबकि 35 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे संप्रग के दूसरे कार्यकाल में बेहतर स्थिति में हैं।
निराशा की यह भावना कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों पार्टियों के मतदाताओं में पैठी हुई है। जिनका अनुपात क्रमश: 41 प्रतिशत और 49 प्रतिशत है।
लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 70 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। इन लोगों का कहना है कि वे प्रधानमंत्री के काम से संतुष्ट हैं।
लेकिन यहीं पर 63 प्रतिशत लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अधिक ताकतवर मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications